Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

फुटपाथों को कहाँ झोंपड़ी

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

बड़ी बड़ी बातें करलें पर,
यह कड़वी सच्चाई है।
फुटपाथों को कहाँ झोंपड़ी,
एक यहाँ मिल पाई है।।

जन कल्याण के खातिर हमने,
बनती सरकारें देखी।
वोट के खातिर नेताओं की,
चलती मनुहारें देखी।।
वादों से फिरते नेताओं,
को देखा उसके पश्चात।
और कभी देखा है उनको,
करते जनता पर ही घात।।
प्रश्न यही क्या आज करें हम,
सम्मुख गहरी खाई है।
फुटपाथों को कहाँ झोंपडी,
एक यहाँ मिल पाई है।।

माना हमने, देश बड़ा है,
और हजारों मसले हैं।
हर मसले का हल हो ऐसी,
उगा रहे वो फसले हैं ।
लेकिन लोगों की सब माया,
खाली पेट रहें कैसे।
हमीं न होंगे तो क्या होगा,
बोलो दर्द सहें कैसे।।
इतसी जो बात न समझे,
समझो वो हरजाई है।
फुटपाथों को कहाँ झोंपड़ी,
एक यहाँ मिल पाई है।।

“अनन्त” तन भी नंगा है और,
गरमी सरदी सहता है।
गांधी का है देश देर तक,
सदमें सहता रहता है।।
आसमान को छत कहकर वो,
फुटपाथों पर सो जाता।
दोषी अपनी ही किस्मत को,
इस पर भी वो ठहरा था।।
गले गले तक आ पहुंचा जल,
तब ये बात उठाई है।
फुटपाथों को कहां झोंपड़ी,
एक यहाँ मिल पाई है।।

.

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
निवासी : नीमच


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *