Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पीकर आंसुओं को

दीपक्रांति पांडेय
(रीवा मध्य प्रदेश)

******************

जो पीकर आंसुओं को भी, स्वयं हीं मुस्कुराती हैं।
करें बलिदान इच्छा सब, न जाने सुख, क्या पाती है।।
हर एक चौखट की मर्यादा है,जिनके अपने हाथों में।
वो रणचंडी, भवानी हीं, यहां नारी कहाती हैं।।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।

२)
समरसता का भाव लिए,
रंगो के पावन छांव तले,
होली का यह त्यौहार कहे,
जीवन में प्रीत का रंग भरे।।

समरसता के पावन पर्व होली की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ।

३)
इश्क़ में पागल वो आशिक फिर रहा है आज भी।
शाह वो मेरा बना और मैं बनी मुमताज भी।।
प्यार बेश़क मैने उससे हीं किया था सच है ये।
पर ये कैसे भूल जाती, हूँ पिता की लाज भी।।

माता पिता को समर्पित।

४)
निद्रा का अब, ढोंग रचाकर, मौन कहां तक साधेंगे।
बाधाओं को, पीठ दिखाकर, रण से कब तक, भागेंगे।
लक्ष हम अपना, साधेंगे,अब तोड़ तमस की सघन घटा।
बहुत हुआ अब जगना, सोना बाधाओं को लांघेंगे।।

वर्तमान युवाओं को समर्पित।

५)
भिगोने से पलकें, मन बड़ा हल्का होता है।
उठता है धुआं धीरे से, मन में तहलका होता है।।
यूं तो हरकोई पीता है गमों को खामोशी से।
जहां में रोना, समस्या का हल कहां होता है।।

संपूर्ण समाज को समर्पित।

.

परिचय :- दीपक्रांति पांडेय
निवासी : रीवा मध्य प्रदेश


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *