Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: शिवलाल गोयल “शिवा”

वो माँ हिन्दी भाषा है
गीत

वो माँ हिन्दी भाषा है

शिवलाल गोयल "शिवा" लुनाडा, बाड़मेर (राजस्थान) ******************** बहुत कवियों ने गुणगान किया है, इसका इतिहास और गाथाएँ बहुत पुरानी है। जिसके शब्दों की मिठास और ताकत किनसे अनजानी है। जिसको सुनते ही हर इक मानुष का हृदय तृप्त हो जाता है।। वो माँ हिन्दी भाषा है, वो माँ हिन्दी भाषा है। सहज, सरल, सुन्दर अक्षरों का मेल है हिन्दी, पढने, पढाने और लिखने में अनमोल है हिन्दी, सहानुभूति व्यवहार, नैतिक आचरण है हिन्दी, साहित्य की मुस्कान है,... (2) शीत है हिन्दी, ग्रीष्म है हिन्दी। वर्षा है हिन्दी, हर इक ॠतु है हिन्दी।। उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम भारतवर्ष की हर इक दिशा है हिन्दी। भारत की भाग्य रेखा है हिन्दी। वो माँ हिन्दी भाषा है,.... (2) नदियों की कल्ल-कल्ल सी आवाज है हिन्दी। समन्दर की गहराई है हिन्दी। हिन्द हिमालय से निकलती हुई रस धार है हिन्दी। खेतों के खलिहानों में, केसर के फसलों में है हिन्दी...