आओ साथी अयोध्या चलकर राम- पर्व मनाएँ
आशा जाकड़
इंदौर म.प्र.
********************
राम हमारी अयोध्या जन्मे कण-कण राम बसे हैं,
सरयू नदी के तट पे अयोध्या पावन नगरी बसे हैं।
पावन नगरी अयोध्या को हम राम- नगरी बनाएँ,
आओ साथी अयोध्या चलकर राम- पर्व मनाएँ।
राजा दशरथ परम प्रतापी अयोध्या नरेश हुए थे,
कैकेई सुमित्रा और कौशल्या के चार पुत्र हुए थे।
राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के दर्शन कर आएँ,
आओ साथी अयोध्या चलकर राम- पर्व मनाएँ।
राम हैं मर्यादा पुरुषोत्तम परम पूज्य कहलाए,
सीता मैया आदर्श जननी जग में पूजी जाएँ।
राम सीता के मंदिर को हम जाकर शीश नवाएँ,
आओ साथी अयोध्या चलकर राम- पर्व मनाएँ।
राम की महिमा गाने से ही कष्ट निवारण होता,
राम नाम लेने से ही बस मोक्ष प्राप्त हो जाता।
हम भी आज राम दर्शन से थोड़ा पुण्य कमाएँ,
आओ साथी अयोध्या चलकर राम पर्व मनाएँ।
परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा -...