Saturday, March 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: कमल किशोर नीमा

प्रेम रसिया
भजन

प्रेम रसिया

कमल किशोर नीमा उज्जैन (मध्य प्रदेश) ******************** प्रेम रसिया राधा मन बसिया बसों मन मोरे श्याम। जनम जनम का सानिध्य पाऊँ बिसरे न तेरो नाम। प्रेम रसिया…… प्रेम पुलकित छवि तुम्हारी लोचन नयनाभिराम। प्रेम ज्योति प्रज्वलित हो वे प्रलाप रहे निष्काम। प्रेम रसिया…. प्रेम बन्धन बंधे बिहारी रसिक रहु हरि का नाम। प्रेम मगन और मुखर हो वाणी जपे निरन्तर नाम। प्रेम रसिया….. प्रेम समर्पण अर्पण तन मन चाहे ना कोई दाम। प्रेम समर में समर्थ रहु और मिलें गऊ लोक धाम। प्रेम रसिया…… प्रेम सरोवर समाएँ न गागर अनुपम कृष्ण का नाम। प्रेम जगत् में माया झूठीं पाए न कोई मुक़ाम। प्रेम रसिया…… प्रेम रतन सा कोई न सानी आये न दूजा काम। प्रेम ही ईश्वर की अनुभूति प्रेम ही ईश्वर का नाम। प्रेम रसिया…… परिचय :- कमल किशोर नीमा पिता : मोतीलाल जी नीमा जन्म दिनांक :१४ नवम्बर १९४६ श...