Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: डॉ. चंद्रा सायता

मौन
कविता

मौन

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** कहने को मैं मौन हूं। जब उधर रहते सिले हुए, आंखें भी निशब्द रहती, तब मैं संवाद कर रहा होता हूं अंतस के साथ बहुत देर तक, जिसे कोई अन्य सुन नहीं पाता। मैं देह का समग्र शक्तिपुंज बन जाता हूं, तर्कपूर्ण संवाद करने को। मेरे साथी बन जाओ या मितभाषी बनो, पर वाचालता मत अपनाओ। चरित्र तुम्हारा इससे तार-तार हो जाएगा। मत झुठलाओ जीवन को। मुझे अपना साथी बना लो। तुम और तुम्हारी शक्ति युवा रहेगी सदा सदा। परिचय :- डॉ. चंद्रा सायता शिक्षा : एम.ए.(समाजशात्र, हिंदी सा. तथा अंग्रेजी सा.), एल-एल. बी. तथा पीएच. डी. (अनुवाद)। निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश लेखन : १९७८ से लघुकथा सतत लेखन प्रकाशित पुस्तकें : १- गिरहें २- गिरहें का सिंधी अनुवाद ३- माटी कहे कुम्हार से सम्मान : गिरहें पर म.प्र. लेखिका संघ भोपाल से गिरहें के अनुवाद पर तथा गिरह़ें पर श...
वीराने में बहार
लघुकथा

वीराने में बहार

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ********************                 नंदिता एक श्रेष्ठ शिक्षक का पर्याय बन चुकी थी। वह संस्कृत और हिंदी पढ़ाती थी। केवल उसके विषय के छात्र ही नहीं, अपितु पूरे विद्यालय के छात्र उसे पसंद करते थे और उसका सम्मान भी करते थे। स्टाफ का भी शायद ही कोई कर्मचारी ऐसा हो, जो उससे द्वेष रखता हो। विगत अठ्ठाईस वर्षों से नंदिता शिक्षक कर्म का निर्वहन पूर्ण समर्पण से कर रही थी। उसके चेहरे पर दिन की उजाले की हुकूमत थी, तो हृदय में मिठास का अखूट सोता प्रवहित रहता था। शायद इन्हीं विशेषताओं के फल स्वरूप उसने घर-बाहर अनगिनत लोगों को अपने व्यहवार का कायल बना लिया था। कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी नंदिता का नाम २६ जनवरी को महामहीम राष्ट्रपति के करकमलों से सम्मानित किये जाने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल था। नंदिता ने दिवाल घड़ी की ओर ताँका, साढ़े चार बज रहे थे। वह...
दीप
कविता

दीप

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** दीप तुम जलाओ,या फिर मैं जलाऊं। उजाला तुम्हारा न मेरा होता है। दीप हम जलाएं कि जलते रहें दीप। वो तो हथेली पे उगा सूरज होता है। वह तमस की सूनी-सूनी देहरी पर, गश्त लगाता इक प्रहरी होता है। सच कहें अंधेरों में बसने वालों का, उत्साह-सुरक्षा का विश्वास होता है। किसी अकिंचन के स्वप्न का आधार। किसी बेबस कश्ती की पतवार होता है। बिन प्रकाश दीप का अस्तित्व केसा? वह तो आस्था-प्रेम का पर्याय होता है। दीप-दान करते रहें, प्रीत-दान होगा। शनै:-शनैः मानव संस्कारी होता है। दीप कभी विद्युत का पूरक नहीं होता। वह तो संस्कृति का आधार होता है। परिचय :- डॉ. चंद्रा सायता शिक्षा : एम.ए.(समाजशात्र, हिंदी सा. तथा अंग्रेजी सा.), एल-एल. बी. तथा पीएच. डी. (अनुवाद)। निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश लेखन : १९७८ से लघुकथा सतत लेखन प्रकाशित पुस्तकें : १- ...
शोर
लघुकथा

शोर

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ********************                   बाहर हर तरफ सन्नाटे का राज था और बुजुर्ग दद्दा के मन के अंदर बहुत शोर तथा कोलाहल था। "राज ...बे ..टा। जरा ...इधर आना, जरुरी काम है।" खाँसते-खाँसते दद्दा ने वाक्य पूरा किया। दद्दा ने पास आए पोते राज के कान में कुछ कहा। उनके झुर्रियों भरे चेहरे पर जड़ी वीरान आँखें राज को याचना की दृष्टि से देखने लगी। शशीन्द्र रोज आफिस जाने से पहले और आने के बाद अपने अठ्ठानवे वर्षीय बीमार पिता को कमरे में देखने आता था। बीच-बीच में उन्हें जरुरत की चीजें मुहैया कराने का काम बीवी और बच्चों के जिम्मे कर रखा था। आज शाम जब शशीन्द्र दद्दा से मिलने आया, उसे बीड़ी की दुर्गंध का भान हुआ। उसने पलंग के सिरहाने जाकर लठकते तकिये को ठीक किया। कोई वस्तु नीचे गिरी, ऐसा लगा उसे। "राज। ओ... रा..ज। कहाँ हो तुम? एक मिनिट के अंदर दद्दू के कमरे मे...
मजनूं
कविता

मजनूं

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** मैं तुम्हारी गली से गुजरा था कई बार यकीन मानो। ना जाने क्या सोचकर रह गया। तुमसे मिल ना सका मैंने तुम्हारे घर की खिड़की देखी पैबंद लगा टाट का पर्दा नहीं था वहां। लहराता रेशमी पर्दा मानो कह रहा था। "वह अब यहां नहीं रहती" पर्दों के इनकार को सही मान लिया। तुमसे मिल ना सका। तेरे दर की चौखट से आती रोशनी, खूबसूरत रेशमी पर्दों की शान बढ़ा रही थी। पंखे की तेज हवा उसके इतराने में मददगार थी। तुम भला यहां कैसे रह सकती थी? मैंने समझाया अपने मन को। तुमसे मिल न सका। बड़ी खाला के खखारने की आवाज खामोश हो गई थी। शायद बदले में रुक रुक कर खिलखिला हट की गूंज रही थी। बाहर रखी हसीन चप्पलें मानो कह रही थी । "कौन चाहिए?" आंखों की कोरें शरारती हंसी से भरी होती। मैं दीवाना इतना भर कह आगे बढ़ गया "कोई नहीं" असल में तुम्हारी चप्पल देख रहा था जैसे...
चाह नहीं
कविता

चाह नहीं

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** लहरेंं आती रहीं कभी धूप की तपिश लेकर और कभी आती रहीं छावँ की ठंडक लेकर। इन आती-जाती रही लहरों के मोहपाश में बंधा रहा मैं, न जाने कब तक बेहोंशी में। सामने खड़ी थी बन याघक कुछ मांगती थकी-मांदी जिंदगी सिमटी, अनजान सी। अचानक, उछाल लेती जलराशि से स्नात मैं शून्य में समाहित था राग-विराग से दूर मैं। परिचय :- डॉ. चंद्रा सायता शिक्षा : एम.ए.(समाजशात्र, हिंदी सा. तथा अंग्रेजी सा.), एल-एल. बी. तथा पीएच. डी. (अनुवाद)। निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश लेखन : १९७८ से लघुकथा सतत लेखन प्रकाशित पुस्तकें : १- गिरहें २- गिरहें का सिंधी अनुवाद ३- माटी कहे कुम्हार से सम्मान : गिरहें पर म.प्र. लेखिका संघ भोपाल से गिरहें के अनुवाद पर तथा गिरह़ें पर शब्द प्रवाह द्वारा तृतीय स्थान संप्रति : सहायक निदेशक (रा.भा.) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन,श्रम मंत...
बदलता हुआ पहनावा और उसका समाज पर प्रभाव
आलेख

बदलता हुआ पहनावा और उसका समाज पर प्रभाव

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** परिवर्तन प्रकृति का नियम है। संसकृति और सभ्यता भी इस प्रभाव से नहीं बच सकते। संसकृति का संबंध मानव हृदय से होता है।अत: इस पर परिवर्तन का प्रभाव अत्यंत धीमी गति से होता है। दूसरी और सभ्यता अर्थात मानव परिवेश के अ़तर्गत आनेवाली भौतिक वस्तुएं जैसे खाध पान, पक्षनावा, भवन चल सम्पति आदि।इन पर परिवर्तन का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। आज के विमर्श का विषय "बदलता हुआ पहनावा और समाज पर उसका प्रभाव" पर चर्चा करना है। ऐसा बदलाव या परिवर्तन सभ्यता के बदलाव से संबद्ध है। पहनावा सभ्यता का अभिन्न अंग है।विचारणीय है कि कर्मेन्द्रियो़ द्वारा हम जो भी काम करते हैं वही सभ्यता है। पहनावा हमारी चक्षुओं को आकर्षित करता है। हम जहाँ नए फैशन के परिधान कहीं भी चाहे सिनेमा में ही क्यों न हों, तुरन्त उन परिथानों में स्वत: को काल्पनिक रूप से देखने लगते...
श्याम सांवरे
गीत

श्याम सांवरे

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** श्याम सांवरे कभी आना गांव रे। माखन दधि रखेंगी तेरे नाम रे। माखन तुम खाना गौवें चराना। बंसी बजाना पीपल छांव रे। मोर मुकुट सिर कानों में कुंडल छब प्यारी-प्यारी दर्शा जाव रे। जिस श्रतु भी आना रास रचाना। अपने ही रंग में रंग जाव रे। काहे की गोपी काहे का ग्वाला। जित देखे़ उत रहे श्याम श्याम रे उद्धव ने चाहा ज्ञान सिखाना। मूरख को ज्ञान से क्या काम रे। अत्याचार से त्रस्त है जन जन असुरों पर आके करना घात रे। परिचय :- डॉ. चंद्रा सायता शिक्षा : एम.ए.(समाजशात्र, हिंदी सा. तथा अंग्रेजी सा.), एल-एल. बी. तथा पीएच. डी. (अनुवाद)। निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश लेखन : १९७८ से लघुकथा सतत लेखन प्रकाशित पुस्तकें : १- गिरहें २- गिरहें का सिंधी अनुवाद ३- माटी कहे कुम्हार से सम्मान : गिरहें पर म.प्र. लेखिका संघ भोपाल से गिरहें के अनुवाद पर त...
सावन से
गीत

सावन से

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** तुम जाकर भैया से मेरे, ये संदेशा कहना दूर बसा तू आ न सकेगी ये तेरी बहना। भाई-बहन की प्रीत का पर्व जब-जब आता। क्या बाबुल क्या अपने परायो को है यह हर्षाता। रूसा रूसी मनुहार बिन मजा नहीं था आता। नयन नीर ना तू अब अश्रु बनकर बहना। कर में बांधकर राखी माथ तिलक लगाती। चंदा सा मुख देख-देख मैं वारी-वारी जाती। वह रक्षा प्रण लेता, मैं स्नेह दीप जलाती। प्यारी प्यारी सूरत तू इन आंखों में रहना यह देस छोड़कर तेरा यूं परदेस चले जाना। अनचाहे ही मैंने इसको विधि-विधान है माना टूट गया हिरदे-आंचल ताना और वाना। ना मिल सकने का ही तो शूल मुझको सहना। याद आज भी आते मुझको वो सावन के झूले। वो राखी वाले हाथ कहो बहना कैसे भूले? क्या जानू. मैं शाखों पे कब गुलाब थे फूले। तेरा प्यार बना रहेगा मेरा जीवन गहना। तुम जाकर भैया से मेरे ये संदेशा कहना। दूर ...
निर्दयी
लघुकथा

निर्दयी

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ********************                गांव के एक स्कूल में टीचर पांचवी कक्षा को पर्यावरण का पाठ पढ़ा रहे थीं। सभी बच्चे शांत भाव से सुन रहे थे, किंतु पलाश कुछ ज्यादा ज्यादा ही उत्साही लग रहा था। टीचर जी मेरी दादी भी पेड़ पौधों और पशु पक्षियों की सुंदर-सुंदर कहानियां सुनाती है। मुझे ऐसी कहानियां सुनना बेहद पसंद है। "बहुत बढ़िया बेटा।" दादी की कहानियां सुनते समय आस पड़ोस के बच्चों को भी बुला लिया करो।" टीचर ने पलाश से कहा। इतने में प्यूयू ने आकर टीचर को संदेश दिया "मैडम जी। आपको प्रिंसिपल साहब बुला रहे हैं।" अंतिम पीरियड की समाप्ति में अभी पाँच मिनट बाकी थे अतः बच्चों की छुट्टी कर दी गई वे अपने अपने बसते बंद कर खेल के मैदान की ओर चल दिए। स्कूल से बाहर का रास्ता खेल के मैदान से होकर ही गुजरता था सभी बच्चे घर जाने की खुशी में भागे जा रहे थे पलाश थोड़...