Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मातेश्वरी की स्तुति

**********

भारत भूषण पाठक
धौनी (झारखंड)

ॐ जय शैलपुत्री माता, मैया जय शैलपुत्री माता।
मैया जी को निशदिन ध्याता,वो नर यश निश्चय पाता।।
ॐ जय ब्रह्मचारिणी माता, मैया जय चन्द्रघण्टा माता।।
जो नर तुमको ध्याता, है वो सर्वसिद्धि  पाता।
कुष्माण्डा माता को जो भजता, सुख समृद्धि पाता।।
माँ स्कंदमाता की कृपा, है जो नर पाता ।
जन्म-मरण से मुक्त होकर, मोक्ष वो पाता।।
माँ कात्यायनी जी की स्तुति, जो कोई नर गाता।
शोक संताप से वो मुक्त होकर, अन्त परम पद वो पाता।।
कालरात्रि नाम लेकर, माँ का ध्यान है जो करता।
भयमुक्त वो है होता, शत्रु मुक्त है वो होता।।
महागौरी माँ की कृपा, अलौकिक सिद्धि है देती।
सिद्धिदात्री माता का ध्यान जो करता, सकल सिद्धि  है वो पाता।
माँ के इन नौ रूपों का जो नर ध्यान है करता।
कील, कवच, अर्गला, कुञ्जिका मन से पढ़ता।।
माँ की परम कृपा है वो पाता, अन्त माँ में ही वो मिलता।।
.
लेखक परिचय :- 
नाम – भारत भूषण पाठक
लेखनी नाम – तुच्छ कवि ‘भारत ‘
निवासी – ग्राम पो०-धौनी (शुम्भेश्वर नाथ) जिला दुमका(झारखंड)
कार्यक्षेत्र – आई.एस.डी., सरैयाहाट में कार्यरत शिक्षक
योग्यता – बीकाॅम (प्रतिष्ठा) साथ ही डी.एल.एड.सम्पूर्ण होने वाला है।
काव्यक्षेत्र में तुच्छ प्रयास – साहित्यपीडिया पर मेरी एक रचना माँ तू ममता की विशाल व्योम को स्थान मिल चुकी है काव्य प्रतियोगिता में।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *