
डॉ. अपराजिता सुजॉय नंदी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
********************
चलो शुरू करें फिर वही आंदोलन
विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर
करें हम देश का आर्थिक सुधार।।
यह बहिष्कार केवल वस्तुओं का नहीं
विदेशी विचारों को भी बहिष्कृत करना होगा
तभी तो यह सफल आंदोलन होगा
तभी यह संकल्प भी पूरा होगा।।
आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए
स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को बढ़ाना होगा
देश में बढ़ रहे आर्थिक संकट को
हर संभव कोशिश से दूर करना होगा।।
आज भारत का प्रत्येक निवासी
जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है
आर्थिक गिरावट के कारण ही
पारिवारिक हिंसा भी बढ़ रहा है।।
विश्व संकट की इस विषम स्थिति में
विदेश में जब ख़ुद को अकेला पाया
अपने प्राणों की सुरक्षा के लिए
तुम्हें अचानक अपना देश याद आया।।
कई वर्षों से तो विदेशों के
आर्थिक व्यवस्था में योगदान दिया
विचार करे कि हमने अपने देश के
आर्थिक व्यवस्था के लिए क्या किया ?
फिर हम ही दोषारोपण करते हैं
कि चारों ओर बढ़ रही महंगाई है
देश के आर्थिक गिरावट की
हम ही स्वयं उत्तरदायी हैं ।।
अपने देश के उद्योगों से ज्यादा
विदेशी उद्योगों पर विश्वास कर रहे हैं
विकासशील देश की सूची में होकर भी
विकसित देशों को और विकसित कर रहे हैं।।
यही तो भारत का दुर्भाग्य है
हर भारतीय विदेशो को सहयोग दें रहा है
वर्तमान स्थितियों को समझ कर भी
क्यों हर कोई नासमझ बन रहा है।।
भारत दुर्दशा को सुधारने के लिए
हम सबको आगे आना होगा
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए
लोगों को जागरूक करना होगा।।
आओ संकल्प ले आज हम
कि स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देंगे
स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर
आर्थिक विकास में अपना सहयोग देंगे।।
.
पति : श्री सुजॉय नंदी
जन्मतिथि : ५-१२-१९८७
शिक्षा : एम.ए.(हिंदी), पीजीडीसीए, पीएच. डी. (हिंदी), राज्य पात्रता परीक्षा (सेट).
सम्प्रति : सहा. प्राध्यापक (हिंदी) श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज रायपुर (छ.ग.)
निवासी : रायपुर, (छत्तीसगढ़)
प्रकाशन विवरण : विभिन्न राष्ट्रीय शोध – पत्रिकाओं एवं पुस्तकों में शोध-पत्रों का प्रकाशन, दुनिया इन दिनों पत्रिका दिल्ली, दक्षिण समाचार हैदराबाद, लोक राग साहित्यिक वैब पोर्टल, नवभारत समाचार पत्र….
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻 hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…