Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

महादेवी वर्मा सम्मान हेतु सुश्री आरज़ू का चयन

०१ नवंबर २०२० को प्रयागराज में किया जाएगा सम्मानित

इंदौर। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था गुफ्तगू द्वारा वर्ष २०२० के महादेवी वर्मा सम्मान हेतु सुश्री आरज़ू का चयन उनकी साहित्यिक सेवा के लिए किया गया है। इन्हें यह सम्मान १ नवंबर २०२० को हिंदुस्तानी एकेडेमी की ओर से प्रयागराज में दिया जाएगा। इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष देश के विभिन्न हिस्सों की कुछ लब्ध प्रतिष्ठित कवयित्रियों को हिंदी के प्रति उनकी सम्बद्धता एवं संलग्नता हेतु महादेवी वर्मा सम्मान से अलंकृत किया जाता है।
संस्था के अध्यक्ष श्री इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि इसके लिए संस्था की ओर से पहले कवयित्रियों की श्रेष्ठ रचनाओं का चयन होता है, उसी आधार पर यह सम्मान तय होता है।
छिंदवाड़ा म. प्र. से सुश्री अंजुमन मंसूरी ‘आरज़ू’ जी के अतिरिक्त, वर्ष २०२० का महादेवी वर्मा सम्मान, राजकांता राज (पटना), ममता वाजपेई (होशंगाबाद), मणि बेन द्विवेदी (बेंगलुरु), ममता कालड़ा (पंजाब), प्रीति वर्मा (हिमाचलप्रदेश), डॉ भारती वर्मा (देहरादून), डॉ रेनू अग्रवाल (हैदराबाद), सीमा गर्ग मंजरी (मेरठ), डॉ मीना कुमारी परिहार (पटना), एवं अरुणा झा (बिहार) को प्रदान किया जाएगा ।
गौरतलब है कि सुश्री मंसूरी विगत कई दिनों से साहित्य जगत में सक्रिय भूमिका निभा रही है। आपका साहित्य, प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित होता रहा है। इस उपलब्धि पर जिले के सभी साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों एवं शिक्षा जगत के सभी शुभचिंतकों ने आप को शुभकामनाएं तथा बधाइयां प्रेषित कर, उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम उमरानाला निवासी सुश्री मंसूरी वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ में उ.मा. शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *