Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सुनो स्त्रियों

निमिषा सिंघल
आगरा (उत्तर प्रदेश)

********************

सुनो स्त्रियों!
हां !तुम्ही से कुछ कहना है मुझे।
ईश्वर ने चुना स्त्रियों को
सहनशक्ति की परीक्षा के लिए।
समय-समय पर ली गई परीक्षाएं
उतरती रहीं खरी..
हर परीक्षा में।
धैर्य, दुख, शोषण, पीढ़ा
अस्तित्व रहित
रहकर भी जिया जीवन
आत्महत्या नहीं की
जिंदा रखा खुद को।
इतना ही नहीं

अनेक विषमताओं में घिरकर
चेहरे पर खिलाए रखी
भुवनमोहिनी मुस्कान।
फूल से कोमल मन पर
झेलती रही तंजो के बाण
जब निकल पड़ी
अस्तित्व की तलाश में तो
फिर पूछा गया उनसे एक सवाल
अब क्या करोगी अपने लिए जीकर
तुम्हारा समय निकल गया
अब परिवार को देखो।
सुनो! तुम उनकी बातों में ना आना

समय कभी नहीं निकलता।
हाथ से छुटती डोर
को भी अगर झटका दो
वापस आ जाती है।
जीने का कोई मौका
हाथ से ना जाने दो।
कर्तव्य निष्ठा के बाद
निकाला गया समय तुम्हारा है
उन पलों में अपने
सपनों को ऊंचाइयों दो।
रंग भरो अपने कैनवास में
बंद कर लो अपने कान
मत सुनो बाहरी शोर को
कुछ समय के लिए।
खुल कर जिओ कुछ पल
अपने पसंदीदा साजो सामान
और तृष्णाओ के लिए।
उन खास पलों को इस कदर जिओ
जी शांत हो जाए अंतरात्मा
अब तक की गई
समर्पण और त्याग के लिए।
त्याग और समर्पण की
सिर्फ मूर्ति नहीं हो तुम।
कुछ तो बाकी है तुम्हारे अंदर भी।
बाहर निकालो उन
दबी कुचली इच्छाओं को।
मरहम पट्टी कर स्वस्थ करो।
खुद को एक नए रूप में देखो।
खुशी, आत्मविश्वास से भरी
मूरत नहीं एक स्त्री।

परिचय :- निमिषा सिंघल
माता : श्रीमती सुधा गोयल
पिता : स्वर्गीय श्री संत कुमार गोयल
पति : श्रीमान दत्तात्रेय सिंघल
जन्मतिथि : १५/०८/७६
निवासी : आगरा उ.प्र.
शिक्षा : एमएससी, बी.एड,एम. फिल,
प्रवीण : (शास्त्रीय संगीत)
प्रकाशित रचनाएं : वो खिलोनेवाली, किताबे, पिया बिना, उत्तराखंड त्रासदी, सावन, आह्वाहन, संस्मरण, लेख चुनावों की राजनीति, प्रेम, मैं और तुम, मौन संवाद ईश्वर से, ढोंगी बाबा, पति पत्नी, वज्रस्त्री जो क्रमशः फरवरी-मार्च अप्रैल महीने में प्रकाशित। पांच साझा पुस्तकों में रचनाएं प्रकाशित।
सम्मान/पुरस्कार :
१. सर्वश्रेष्ठ सदस्य सम्मान सावन. (अक्टूबर २०१९)
२. सर्वश्रेष्ठ कवि सम्मान सावन. इन (जनवरी २०२०)
३. द्वितीय पुरस्कार सावन . इन (कविता)
४. प्रथम पुरस्कार (गायनमें)
५. अमृता प्रीतम स्मृति कवयित्री सम्मान के लिए चयनित.
६. बागेश्वरी साहित्य सम्मान के लिए चयनित
७. सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान के लिए चयनित।
८.साहित्यनामा तरंगिनि ऑडियो प्रतियोगिता की विजेता
९.साहित्यनामा तरंगिनि नारी शक्ति पर लेख प्रतियोगिता की विजेता।
१०. आभ्यंतर, साहित्यनामा इत्यादि साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित।
११. मराठी साहित्य वार्ता, साहित्य सागर, कल्पतरु एवं सहित्योदय के फेसबुक पेज से रचनाओं का लाइव प्रस्तुतीकरण दे चुकी हूं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … 🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *