Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मजदूर दिवस

ललित समतानी
इन्दौर (मध्य प्रदेश)

********************

हिन्दी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में द्वीतीय रही लघुकथा

पूरे देश में लाक डाउन के कारण आज भी मजदूर चौक पर अभूतपूर्व सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर में चारों और श्मशान जैसी शान्ती पसरी हुई है। न कोई ठेकेदार मजदूरों को लेने के लिए आया है और न कोई कारीगर मजदूरी के लिए आया हुआ है। दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है कि, इस माह भी लाॅकडाउन समाप्त होगा। दूरदर्शन पर आज मुख्यमंत्री का एक मई ‘मजदूर दिवस’ पर सन्देश प्रसारित हो रहा था। मुख्यमंत्री कह रहे थे कि, ‘कोई मजदूर उनके राज्य में भूखा नहीं रहेगा। सरकार सभी की देखभाल कर रही है।’
राम सिंह ने जब मुख्यमंत्री का यह भाषण सुना तो, वह मन ही मन बड़बड़ाने लगा, “सरकार तो यह सोच रही है कि, मजदूरों के घर में खजाना गड़ा है। यह नहीं जानते कि दिन भर मेहनत करने पर शाम की रोटी आती है और फिर भूख के अलावा और भी कई सारी जरूरतें पूरी करना पड़ती है। “बड़बड़ाते हुए उसका ध्यान जवान बहन के फटे हुए आँचल की ओर चला गया। उधर पीछे बैठी हुई मुन्ने की मां मुन्ने को दूध मांगने पर झूठी तसल्ली दे रही थी। राम सिंह का मन खराब हो गया। वह आगे के बरामदे में आया। वहां खाट पर लेटे हुए उसके वृद्ध पिता कराह रहे थे। इन सारी आवाजों ने उसे बेबस कर दिया। वह अपना सिर पकड़कर वहीं बैठ गया।
टीवी पर मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

.

परिचय :- ललित समतानी
जन्म : १६ दिसम्बर १९५६
निवासी : इन्दौर (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *