Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

शूरवीर अहीर

नफे सिंह योगी
मालड़ा सराय, महेंद्रगढ़ (हरि)

********************

वीर अहीरों बढ़े चलो,
मत पीछे कदम हटाणा।
जिसने मां का आंचल छुआ,
उसको सबक सिखाणा।।

भारत मां की सरहद पर,
हंस-हंसकर प्राण खपा देंगे।
भारत मां के चरणों में,
दुश्मन की लाशें बिछा देंगे।

उल्टा कदम हटाएंगे ना,
खून की नदी बहा देंगे।
दुश्मन को सबक सिखा देंगे,
मत उल्टा मुड़के आणा।
जिसने मां का आंचल छुआ,
उसको सबक सिखाणा।

बणा खून की मेहंदी भारत,
मां के हाथ सजा देंगे।
दुश्मन की गोली के आगे,
सीना ताण लगा देंगे।

इन वीर अहीरों की ताकत का,
हम एहसास करा देंगे।
गर्दन उतार दिखा देंगे,
ऐसा मौका फेर नहीं आणा।
जिसने मां का आंचल छुआ,
उसको सबक सिखाणा।।

म्हारे खातिर देश की सिमा,
मां, बाप, बहन और भाई है।
पूर्वजों ने इसके ऊपर,
अपणी जान गवाई है।

इसकी रक्षा करने खातिर,
हम सब ने कसम उठाई है।
ना गर्दन कभी झुकाई है,
चाहे बेशक कट जाणा।
जिसने मां का आंचल छूआ,
उसको सबक सिखाणा।

भारत मां के वीर अहीरों,
एक बात का ख्याल करो।
जितने सारे नए जवान,
उन्हें दे सिखलाई तैयार करो।

बजरंग बली की जय बोलो,
फिर दुश्मन पर तुम वार करो।
भारत मां से प्यार करो,
ये नफेसिंह का गाणा।
जिसने मां का आंचल छुआ
उसको सबक सिखाणा।।

.

परिचय :
नाम : नफे सिंह योगी मालड़ा
माता : श्रीमती विजय देवी
पिता : श्री बलवीर सिंह (शारीरिक प्रशिक्षक)
पत्नी : श्रीमती सुशीला देवी
संतान : रोहित कुमार, मोहित कुमार
जन्म : ९ नवंबर १९७९
जन्म स्थान : गांव मालड़ा सराय, जिला महेंद्रगढ़(हरि)
शैक्षिक योग्यता : जे .बी .टी. ,एम.ए.(हिंदी प्रथम श्रेणी)
अन्य योग्यताएं : शिक्षा अनुदेशक कोर्स
शारीरिक प्रशिक्षण कोर्स
योगा कोर्स में स्वर्ण पदक
वॉलीबॉल कोचिंग कोर्स
जूनियर कम्बैट लिडर कोर्स
कार्यक्षेत्र सैनिक कर्तव्य
अभिरुचियाँ : कविता लिखना,गाना,
योग करना-करवाना और जोश भरना
प्रकाशित पुस्तकें : देश की बात
मंजिल से पहले रुकना मत
मौत से मस्ती (काव्य संग्रह)
प्रकाशनाधीन कृति
मिलन (कहानी संग्रह)
ये फर्ज अदा करना होगा (काव्य संग्रह)
म्हारी माटी म्हारी शान (रागनियाँ)
विशिष्ट उपलब्धियाँ : १८ वर्षों से सैन्य पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का निरंतर प्रकाशन। सेना में डिवीजन स्तर पर कविता पाठ, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अनेक बार पुरस्कृत। हिंदी साहित्य की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का निरंतर स्वागत। स्वामी रामदेव योग गुरु द्वारा प्रशंसा पत्र। संयुक्त राष्ट्र संघ शांति सेना सेवा के दौरान ब्रिगेड कमांडर द्वारा पुरस्कृत। निर्मला स्मृति हरियाणा गौरव साहित्य सम्मान से सम्मानित। भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के कमान अधिकारी महोदय द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों हेतु प्रशंसा पत्र और सेना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी एवं मंच संचालन का २० वर्षों का अनुभव।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *