Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कलाम

डॉ. भगवान सहाय मीना
बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, (राजस्थान)

********************

हिन्दू के भगवान थे, मुस्लिम के रहमान थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।
जीवन के पल-पल, क्षण-क्षण देश के नाम थे।
हिन्दुस्तान की सेवा ही, बस उनके अरमान थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।
पोकरण में कर धमाका, दुनिया को दिखलाये थे।
अग्नि, पृथ्वी, नाग के जनक, वो भारत के लाल थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।
एक हाथ में गीता, उनके एक हाथ कुरान थी।
मज़हब की मिशाल, वे भारत के भगवान थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।
था अजब नजारा, जब वे चिर निद्रा में सोये थे।
हिन्दू या मुस्लिम ही नहीं, पूरे भारतवासी रोये थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।
हिन्दू के भगवान थे, मुस्लिम के रहमान थे।
इक वो कलाम थे, भारत की पहचान थे।

परिचय :- डॉ. भगवान सहाय मीना (वरिष्ठ अध्यापक राजस्थान सरकार)
निवासी : बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, राजस्थान
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *