Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हे परमपिता

केदार प्रसाद चौहान
गुरान (सांवेर) इंदौर

******************

हे परमपिता परमात्मा।
आपसे है प्रार्थना।।
दूर करो सब संकट।
सुखी करो हर जीवात्मा।।
कोरोना वायरस का।
करो खात्मा।।
ताकि सुखी रहे।
सब जीवात्मा।।
जो जन।
सेवा में लगे हैं।।
उन्हें शक्ति प्रदान करो।
जो परमात्मा में।
विलीन हो गए हैं।।
उन्हें मुक्ति प्रदान करो।
असहाय।
गरीब और भूखे।।
इंसानों को।
अन्नजल प्रदान करो।।
दवाई खोज निकालो।।
कोरोना वायरस की।
इसका इलाज करो।।
संक्रमित लोगों को।
दो जीवन दान।
और जो स्वस्थ हैं।।
उन्हें अभयदान।
प्रदान करो।।
संकट में है।
सारी दुनिया।।
प्राणी मात्र का।
संकट हरो।।
जो लोग।
अपना घर -बार छोड़कर।।
जा रहे हैं।
सड़क पर दौड़ कर।।
उन्हें सद्बुद्धि।
प्रदान करो।।
जो निवेदन।
कर रहे हैं।।
प्रधानमंत्री जी।
उनके निवेदन का।
सम्मान करो।।
अपनी गलती से।
मत लो दूसरों की जान।।
और स्वयं भी।
मत बेमौत मारो।।
पूरे विश्व पर।
महामारी के संकट से।
क्यों अनजान बन रहे हो।
हर तरह से।।
समझाया जा रहा है तुम्हें।
फिर भी क्यों शैतान बन रहे हो।।
२४ मार्च २०२० से।
१४ अप्रैल २०२० तक।।
रहो अपने- अपने घरों में।
और यह साबित कर दो।।
कि तुम इंसान बन रहे हो।
राष्ट्रीय हित में।।
देकर इतना योगदान।
तुम महान बन रहे हो।।
एक बार फिर।
साबित कर दो की।।
तालाबंदी का पालन करके।
तुम इंसान बन रहे हो।।
इस प्रकार।
कहलायेगा।।
“मेरा भारत महान”।
क्योंकि ?
जिंदा रखने के लिए।
इंसानियत को।।
तुम भी बन रहे हो इंसान।
फिर क्यों ना होगा।।
मेरा देश महान।
तुम अकेले नहीं हो।।
जीवन की इस जंग में।
साथ है के.पी. चौहान।।

.
परिचय :-  “आशु कवि” केदार प्रसाद चौहान के.पी. चौहान “समीर सागर” 
निवास – गुरान (सांवेर) इंदौर

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻हिंदी रक्षक मंच👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *