
प्रीति शर्मा “असीम”
सोलन हिमाचल प्रदेश
********************
श्रद्धा ही श्राद्ध है।
इसमें कहाँ अपवाद है।सत्य …..सनातन सत्य।
जो वैज्ञानिकता का आधार है।
इसमें कहा अपवाद है।श्रद्धा ही श्राद्ध है।
सत्य-सनातन संस्कृति पर,
जो उंगलियां उठाते है।
इसे ढोंगी,
ढपोरशंखी बताते है।
वो भरम में ही रह जाते है।
आधें सच से,
सच्चाई तक,
कहाँ पहुंच पाते है।श्राद्ध श्रद्धा और विश्वास है।
यह निरीह प्राणियों की आस है।
यह मानव कल्याण का सृजन है।
यह पर्यावरण का संरक्षक है।यह ढ़ोग नही है।
यह ढ़ाल है।
यह मानव का आधार है।
इसीसे निकलें,
सभी धर्म और विचार है।सत्य सनातन को ,
कौन झुठला सकता है।
लेकिन अफवाहें फैला कर।
इस पर आक्षेप तो
लगा ही सकता है।रीतियों को,
कुरीतियां बता कर,
कटघरे में खड़ा तो,
कर दिया गया।क्या……?
हमनें और आप ने,
सच को समझने का,
कभी हौंसला किया।
हम समझें नही।
लेकिन हमने,
हां में हां तो मिला दिया।फिर श्रद्धा ……
…………कहाँ श्राद्ध है।श्राद्ध को लेकर,
भ्रांतियां और अपवाद फैलाते रहे।लेकिन,
सनातन सत्य को न समझे।
उसी से निकल कर,
नये विचारों का गुनगान गाते रहे।श्राद्ध को,
पितृ तृप्ति तक पाते रहे।
निरीह प्राणियों का पोषण,
क्या संस्कार देगें।
अगली पीढ़ी को,
यह भूल जाते रहे।।मानता हूँ……
जब शरीर ही नही है…..
तो अन्न का पोषण किस अर्थ में…
हम ढ़ोग कह कर,
यह बिगुल तो बजाते रहे।
लेकिन सही अर्थ तक,
हम कहाँ पहुंच पाते रहे।।क्यों नही समझ पायें।
असंख्य जीवों के,
पोषक तो मनुष्य ही है।
क्या उदाहरण दे…
जिस से वह,
अपनों से,
और निरीह जीवों से जुड़ पाते।संस्कार और संस्कृति को,
जब सही ढंग से,
नही जान पाते है।
तब ढोंगी लोग,
भावनाओं से,
छलावा कर
मानव को भटकाते है।
परिचय :- प्रीति शर्मा “असीम”
निवासी – सोलन हिमाचल प्रदेश
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻