
होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ हरियाणा
********************
बच्चे से जब जवान हो,
बढ़ती है परिजन आशा,
विकास में हो भागीदारी,
ये पुरुषत्व की परिभाषा।पुरुषत्व वो गुण होता है,
जो करता जनहित काम,
हर क्षेत्र में जन नाम हो,
जीवन बन जायेगा धाम।हर युग में हुये पुरुष वो,
मिटा डाले जिन्हें संताप,
धर्म कर्म की बेल फैली,
उड़ ये पल में सारे पाप।एक से बढ़कर एक हुये,
किसका यहां पे नाम लूं,
किस गुण की चर्चा हो,
हर मानव को पैगाम दूं।भगवान राम अवतार ले,
राक्षसों को संहार किया,
पुरुषत्व की दी परिभाषा,
अमन का ये पैगाम दिया।भागीरथ का जन्म हुआ,
लाया वो धरती पर गंगा,
जीवन भर वो संघर्षमय,
कर गया जन भला चंगा।श्रीकृष्ण अवतार लिया,
पुरुषत्व का दिया पैगाम,
पापी मिटा दिये पल में,
धर्म कर्म का फैला नाम।देव आये हर युग में तो,
पुरुषत्व का ले सिर भार,
जुटे रहे काम में हरदम,
मानी नहीं कभी भी हार।।पुरुषत्व की है परिभाषा,
सुखमय जीने की आशा,
पुरुषत्व जब छिन्न होता,
बढ़ जाती बड़ी निराशा।देश धर्म की बात चले,
पुरुषत्व ही आता काम,
पाप,बुराई,अधर्म मिटा,
करते आये जग में नाम।वीर हुये बड़े धीर हुये,
चमका जहां में सितारा,
बुराई जग की मिटाकर,
जन जन का बना प्यारा।गांधी,सुभाष,भगत सिंह,
लेकर आये पौरुष जहां,
अंग्रेजी हुकूमत खत्मकर,
पाई अपनी एक पहचान।हिम्मत से सदा काम लो,
चलती आशा व निराशा,
अपने कर्मों से बनती जग,
पुरुषत्व की यही परिभाषा।।
परिचय :- होशियार सिंह यादव
जन्म : कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा
पिता : स्व. श्री जयनारायण (कवि) एवं गोपालक देहांत १९८९
मां : स्व. मिश्री देवी गृहणि देहांत २०१६
निवासी : महेंद्रगढ़ हरियाणा
शिक्षा : पीएच. डी. (जारी) एम. एससी (बायो एवं आईटी), एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र), एमसीए, एम. एड., पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर, पी जी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एवं मास कम्यूनिकेशन, पी जी डिप्लोमा इन गांधियन स्टडिज, गोल्ड मेडलिस्ट पंजाब वि.वि.।
रचनाएं : अब तक विभिन्न विषयों पर २४ पुस्तकें प्रकाशित। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित, विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में कहानी, लेख, मुक्तक, क्षणिकाएं, प्रेरक प्रसंग, कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं।
हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुमोदित पुस्तकों में : आवाज, बाल कहानियां, उपयोगी पेड़ पौधे, शिक्षा एक गहना
व्यवसाय : लेखक, पत्रकार एवं शिक्षण कार्य में श्रेष्ठता।
सम्मान : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा कहानी लेखन में प्रथम पुरस्कार सहित पांच दर्जन सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित। महेंद्रगढ़ न्यायाधीश द्वारा रजत पदक से सम्मानित। अरुंधती वशिष्ठ अनुंसधान पीठ द्वारा देशभर से आयोजित निबंध लेखन में एक्सीलेंस अवार्ड। हरियाणा के राज्यपाल से पुरस्कृत। तीन शोध भी प्रकाशित
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.