Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कैंसर के कारक

योगी मनोज गर्ग
इंदौर (मध्य प्रदेश)

********************

साथियों,
पिछले दो दिनों में लगातार भारतीय सिनेमा के दो सितारों का कैंसर से असमय ही देहांत हो गया है। बिगड़ी हुई जीवनशैली में पिछले वर्षों में कैंसर रोग बहुत तेज़ी से पूरे विश्व मे बढ़ते जा रहा है। भारत मे प्रतिवर्ष लगभग १०-१२ लाख लोग कैंसर से ग्रस्त हो जाते है। पंजाब में तो कैंसर के इतने पेशेंट है कि वहाँ से चलने वाली एक ट्रेन का नाम ही कैंसर ट्रेन रख दिया गया है। हर कुछ घर छोड़कर मिलते जाते कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या भयावह स्थिति की और इशारा करती है।

क्या कारण है इस भयानक रोग के ….???
क्या सिर्फ तम्बाखू और शराब से ही कैंसर होता है? भारत मे तो बहुत कम महिलाएं इनका सेवन करती है फिर फीमेल कैंसर पेशेंट की संख्या पुरुषों के बराबर क्यों??

एग्रीकल्चर में घातक केमिकल्स का बढ़ता उपयोग
बिना केमिकल के अब फल, सब्ज़ी, अनाज की खेती होती ही नही है, पंजाब में सबसे अधिक कृषि पैदावार का कारण ही अत्यधिक रसायनों का उपयोग है और इसी कारण कैंसर पेशेंट भी पंजाब में अधिक है।

प्लास्टिक के बर्तन, बॉक्सेस, बॉटल्स
किचन में अधिकांश प्लास्टिक के डिब्बे, भोजन बनाने में, टिफ़िन पैक करने में, पानी की बोतल, चाय, सुप, आदि में, शादी पार्टीज़ में हर जगह प्लास्टिक ??

माइक्रोवेव ओवन
का खाना बनाने में, बार बार गर्म करने में उपयोग किया जाना, (वो भी घातक प्लास्टिक बॉक्स में)

एल्युमिनियम बर्तन एवं फॉयल
एल्युमिनियम कुकर, नॉन स्टिक यूटेंसिल्स, एल्युमिनियम फॉयल में गर्म गर्म खाना पैक करना ये सब कैंसर के कारण है।

प्रोसेस्ड, पैक्ड, स्पाइसी, फ्राइड, स्टोर्ड एवं फ्रोज़न फ़ूड
प्रकृति से कितना दूर जा चुके है हम?? ताज़ा भोजन त्यागकर बार बार प्रोसेस किया गया, 6-8 महीने पुराना पैक्ड, बहुत तीखा, तला-गला, कई महीनों तक फ्रीज़ किया गया भोजन कैंसर का एक प्रमुख कारण है।

मौसमी, ताज़े फल, सलाद और सब्जियों के सेवन का अभाव
फाइबर्स, विटामिन्स, खनिज, लवण, फ़ायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये खाद्य पदार्थ हम लेते ही नही, या बहुत कम प्रतिशत में लेते है जो कैंसर के अलावा अनेक बीमारियों को दूर रखते है।

शराब, तम्बाखू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी
भारत मे ३० प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते है जिनमे से १३ प्रतिशत लोग प्रतिदिन करते है। तम्बाखू का सेवन करने वाले और अधिक है जो कैंसर का प्रमुख कारण है।

कमजोर रेसिस्टेंट पॉवर
यह किसी भी रोग का मुख्य कारण होता है जिसे हैल्थी फ़ूड, योग प्राणायाम से निश्चिंत बढ़ाया जा सकता है।

प्रदूषित पानी और हवा भी इस रोग का एक कारण है।

योग, व्यायाम, फिजिकल एक्टिविटी की कमी
अधिक से अधिक कम्फर्ट? मशीनी युग? बढ़ती विलासिता, घटती फिजिकल एक्टिविटी……
योग, एक्सरसाईज़ न करना

मोटापा एवं कुछ मेडिसिन्स द्वारा भी

विनम्र निवेदन
मानव जीवन, मानव शरीर और मन बहुमूल्य है, उक्त कारणों से बचें, इन्हें दूरकर कैंसर के अलावा अन्य अनेको डिसीज़ से बचें, स्वस्थ्य रहें, प्रसन्न रहें……..

.

परिचय :- योगी मनोज गर्ग
सम्प्रति : योग प्रशिक्षक
निवासी : इंदौर मध्यप्रदेश


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻 hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *