ऐसी होली हो
धीरेन्द्र कुमार जोशी
कोदरिया, महू जिला इंदौर म.प्र.
********************
भारतवासी एक बनें।
राहें सबकी नेक बनें।
खेतों में हरियाली हो।
सबके घर खुशहाली हो।
होली में सब द्वेष जलें।
दिल में केवल प्यार पले।
साथ में पूरी बस्ती हो।
दीवानों की मस्ती हो।
भेदभाव का अंत हो।
बारहों मास बसंत हों।
रंगों की बौछार हो।
सतरंगा त्यौहार हो।
सबकी ऐसी होली हो।
रंग संग हमजोली हो।
तन रंगे मन रंग जाए।
रंग न जीवन भर जाए।
ऐसे सब त्यौहार मने।
मकसद केवल प्यार बने।
.
परिचय :- धीरेन्द्र कुमार जोशी
जन्मतिथि ~ १५/०७/१९६२
जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म.प्र.)
भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत
शिक्षा ~ एम. एससी.एम. एड.
कार्यक्षेत्र ~ व्याख्याता
सामाजिक गतिविधि ~ मार्गदर्शन और प्रेरणा, सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के प्रति जन जागरण। वैज्ञानिक चेतना बढ़ाना।
लेखन विधा ~ कविता, गीत, ग...