हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्थान
मृगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव "तन्हा"
सिंहपुर, शहडोल, म.प्र.
********************
(हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त रचना)
हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्थान।
एक ही नारा, अब तो हमारा।
एक ही है आह्वान।।
हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्थान।।
हिन्दी है संस्कृति का सौरभ।
हिन्दी है भारत का गौरव।
सरस, सुबोध, सरल है हिन्दी,
जन-मन का अभिमान।। हिन्दी......।।
हिन्दू की है पहचान यही।
है हिन्द का गौरव गान यही।
है सकल ज्ञान की खान यही।
अपनाना है आसान।। हिन्दी......।।
हिन्दी भाषाओं में है बड़ी।
ये राष्ट्रीयता की प्रबल कड़ी।
ये बहुसंख्यक की अभिलाषा।
मिला राजभाषा सम्मान।। हिन्दी.....।।
हिन्दी में हम व्यवहार करें।
हिन्दी का खूब प्रचार करें।
निज भाषा का सत्कार करें।
छेड़ें नूतन अभियान।। हिन्दी.....।।
परिचय :- मृगेन्द्र कुमार श्रीवास्त...