दीप्तिवान हिन्दी
***********
रचयिता : भारती कुमारी
हिन्दी अगम अनुपम सत्य रूप-सी
हिन्दी अभेदमयी अखंड स्वरूप-सी
हिन्दी आनंद अनुभव तेजमयी रूप-सी
हिन्दी वास्तविक चेतना मधुमय-सी
हिन्दी विजय सिद्धि सौभाग्य-सी
हिन्दी विश्व विजय स्वर्णिम प्रकाश-सी
हिन्दी रहस्यमयी ब्राह्मानंद ज्ञान-सी
हिन्दी सत्य ज्योतिर्मय ऊर्जावान-सी
हिन्दी शान्ति-समता गौरवमयी पहचान-सी
हिन्दी सम्पूर्ण भारत की स्वाभिमान-सी
हिन्दी विश्व विजय भारत माता की अरमान-सी
हिन्दी अनेकता में एकता की पहचान-सी
हिन्दी प्रेममयी रूपाश्रित भाषा दीप्तिवान-सी
हिन्दी प्रत्येक जन की मधुर वाणी-सी
हिन्दी विस्मित,विभोर विश्व विजयिनी-सी
हिन्दी सम्मिलित ज्योति शिखा स्वरूप-सी
हिन्दी परमोज्ज्वल सौंदर्य चंचल प्रदीप्त-सी
हिन्दी उल्लास तन्मय निष्काम कर्म-धारा-सी
हिन्दी अमृतमय शुभाशुभ भाव रस धार-सी
.
लेखक परिचय :- भारती कुमारी
निवासी - मोतिहारी , बिहार
...