Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैं माँटि हूँ हिन्द वतन की

बबिता चौबे शक्ति
माँगज दमोह
********************

मैं माँटि हूँ हिन्द वतन की बेटी हिंदुस्तान की
में नारी हिंदुस्तान की हु नारी हिंदुस्तान की।।

मैं झलकारी मैं ही झांसी की रानी हूँ बलिदान की ।
मैं माँटि हूँ हिन्द वतन की बेटी हिंदुस्तान की।।

देश के खातिर लड़ी वीरनी मैं ही अवंति बाई हूँ।।
दुर्गावती के शौर्य की गाथा तलवारों से लिखाई हूँ ।।

विजयलक्ष्मी पंडित जैसी वीरबाला के गुमान की।।

चिन्नमा बेगम हजरत हूँ ऐनी भीकाजी बलदाई हूँ।।
।रानी पद्मावती सिंगनी करुणावती जीजा बाई हूँ ।।
कमला नेहरू दुर्गा बाई देशमुख के भान की ।।

सरोजनी नायडू हु मैं अरुणा आसिफ के नाम की
सारन्धा रानी विरवाला चंपा के सुखधाम की
शीला दीक्षित शुष्मा स्वराज इंदिरा के सुनाम की ।।

मातंगिनी दुर्गा भावी बरुआ कनकलता हूँ मैं ।।
रानी दुर्गावती रूप धर दुश्मन की दुर्गता हूँ मैं ।।
सरगम हूँ मैं सात सुरों की पावन महिमा गान की ।।

भारत की मैं शक्ति हूँ में गंगा यमुना की धारा हु।।
मदर टेरेसा कल्पना चावला आज की हेमा दास हूँ।।
गायत्री रामायण गीता वेदों के अभिज्ञान की।।

परिचय :-  श्रीमती  बबिता चौबे शक्ति
पिता : श्री कृष्ण कुमार चौबे
पता : माँगज दमोह
जन्म तिथि : १ जुलाई १९७६
जन्म स्थान : दमोह
शिक्षा : बी. ए.  एम ए. नर्सिंग
व्यवसाय : स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय
प्रकाशित रचनाओं की संख्या :  ४००
काव्य सँग्रह : गोरैया तेरे रंग हजार  अयन प्रकाशन दिल्ली, मुझे चाँद नही चाहिये लघुकथा सँग्रह  समन्वय प्रकाशन जबलपुर
प्राप्त सम्मान की संख्या यदि १०
महिमा प्रकाशन से २००८ सम्मान प्राप्त, बुंदेलखंड साहित्यकार सूची में शामिल, हिंदी लेखिका संघ साहित्य श्री से सम्मानित, विप्र समाज से सम्मानित, नारी शक्ति शब्द सम्मान राष्टीय कबि संगम से सम्मानित, भाषा सहोदरी दिल्ली से सम्मानित
बिखरी स्याही निखरी कलम सांझा काव्य संग्रह में रचनाएं प्रकाशित, अनवरत फेसबुक कवियो की सांझा सँग्रह में रचनाये प्रकाशित, भाषा सहोदरी  सांझा सँग्रह में रचनाएं प्रकाशित, क्रांतिबोल, सुरम्या, विप्रवाणी, गर्जना, बुंदेली अर्चन पत्रिका में रचनाएं प्रकाशित पत्रिका परिवार में रचनाएं प्रकाशित, मधुरिमा दैनिक भास्कर,हरिभूमि,क्रांतिबोल,लोकजंग भोपाल में लगातार रचनाएं प्रकाशित, शोशल साइट पर रचनाएं प्रकाशित
मैया की बोले पायलिया, व मोहे ले चल हरसिध्दि माँ के द्वार एलबम में गीतकार के रूप में भूमिका
काव्य पाठ का विवरण ( आकाशवाणी / दूरदर्शन / मंच पर काव्य पाठ), विभिन्न मंचो पर काव्य पाठ
पदाधिकारी : राष्टीय कवि संगम पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान में जिला कार्यकारणी सदस्य,  कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दमोह
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *