Sunday, April 27राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

वस्त्र पराली के

भीमराव झरबड़े ‘जीवन’
बैतूल (मध्य प्रदेश)
********************

धूम-धाम से घर में आये,
दिन खुशहाली के।
कृषक आग में झोंक रहा पर,
वस्त्र पराली के।।
थिरक रही कोने-कोने में,
खुशियाँ मणिकांचन।
श्रम-जादूगर ने बरसाया,
खेतों में शुभ धन।।
तपते दिन पर विहँस रहे,
गुलमोहर डाली के।।
कृषक आग में झोंक रहा पर,
वस्त्र पराली के।।
दूल्हा बनकर चैता आया,
बैसाखी के घर।
गूँज रहे मंगलाचरण अब,
पाखी के दर-दर।।
दमके मुखड़े लगते ज्यों हो,
दीप दिवाली के।।
कृषक आग में झोंक रहा पर,
वस्त्र पराली के।।
थर्मामीटर लेकर सूरज,
नाप रहा पारा।
फाँस रहा ले लू का फंदा,
आतप हत्यारा।।
गायब दरिया के अधरों से,
लक्षण लाली के।।
कृषक आग में झोंक रहा पर,
वस्त्र पराली के।।
तकनीकों ने उत्पादन को,
बुस्टर डोज दिया।
मगर लोभ ने जड़ के ऊपर,
घातक वार किया।।
मँडराती अब मौत स्वयं घर,
आ रखवाली के।।
कृषक आग में झोंक रहा पर,
वस्त्र पराली के।।

परिचय :- भीमराव झरबड़े ‘जीवन’
निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *