Tuesday, April 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नारी भरे उड़ान

संगीता चौबे “पंखुड़ी”
अबू हलीफा (कुवैत)
********************

अखिल भारतीय कविता लिखो प्रतियोगिता
विषय :- “नारी और स्वतन्त्रता की उड़ान”
प्रथम पुरस्कार प्राप्त रचना

सकल विश्व में अंकित करती, निजता की पहचान।
मुक्त गगन में पंख पसारे, नारी भरे उड़ान।।

कल तक थी जो सहमी-सहमी, बंद कक्ष दीवारों में।
आज गूँजता है स्वर उसका, सच्चाई के नारों में।।
नहीं डूबने देती नैया, विपदा के मँझधारों में।
है उसको विश्वास स्वयं की, भुजा रूप पतवारों में।।
चलती सर ऊँचा रख उर में, स्वाभिमान का भान।
मुक्त गगन में पंख पसारे, नारी भरे उड़ान।।

नूतन प्रतिमानों को गढ़ कर, करती आविष्कार नवल।
नहीं हिचक निर्णय लेने में, करती है वह सार पहल।।
लाख चुनौती पथ पर आएँ, कर देती चुटकी में हल।
संघर्षों से हार न माने, प्रण पर रहती सदा अटल।।
स्वर्णिम छवि नारी की चमके, ज्यों नभ में दिनमान।
मुक्त गगन में पंख पसारे, नारी भरे उड़ान।।

शिक्षा क्रीड़ा नृत्य कला में, नहीं आज पीछे नारी।
विविध क्षेत्र में क्षमता पूर्वक, खेल रही अपनी पारी।।
स्वप्न पूर्ण करती है अपने, नहीं विफलता से हारी।
उम्र कहाँ बाधा बनती है, बाल, युवा या महतारी।।
अर्जुन सम रख दृष्टि मीन पर, करे लक्ष्य संधान।
मुक्त गगन में पंख पसारे, नारी भरे उड़ान।।

परिचय :- संगीता चौबे “पंखुड़ी”
जन्म : २६ सितंबर
निवासी : अबू हलीफा (कुवैत)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *