Wednesday, October 16राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गाफ़िल रामधनी

भीमराव झरबड़े ‘जीवन’
बैतूल (मध्य प्रदेश)
********************

रोप दिए हैं रम्य विपिन में, जब से नागफनी।
डरता खुद की परछाई से, गाफ़िल रामधनी।।

कदम-कदम पर खड़े हुए हैं, पहरे आँखों के।
उलाहनों ने जला दिये हैं, सब कस पाँखों के।।
नैतिकता की सभी नीतियाँ, लगती खून सनी।।
डरता खुद की परछाई से, गाफ़िल रामधनी।।

समता के नारे सुन फूले, मन के गुब्बारे।
पहुँच नहीं पाये पर घर तक, जय के हरकारे।।
सुख की तलवारें दुखड़ों पर, रहती तनी-तनी।।
डरता खुद की परछाई से, गाफ़िल रामधनी।।

जनसेवा की पोशाकों में, कामी तन भक्षी।
तान रहे हैं तम के तंबू, दिन के आरक्षी।।
शहर मतों का लूट ले गई, शातिर आगजनी।।
डरता खुद की परछाई से, गाफ़िल रामधनी।।

परिचय :- भीमराव झरबड़े ‘जीवन’
निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *