Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रखें हौसला हम जीवन में

अंजनी कुमार चतुर्वेदी “श्रीकांत”
निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
********************

मानव जीवन कठिन पहेली,
नहीं समझ में आती।
सारी दुनिया की आबादी,
समझ नहीं क्यों पाती?

जीवन में बाधा आ जाना,
सहज सरल होता है।
बुद्धिमान लड़ता बाधा से,
पर कायर रोता है।

बिना समस्या वाला जीवन,
कभी मान ना पाता।
पल-पल घिरा समस्याओं से,
कहते जिसे विधाता।

परेशानियाँ विपदा आना,
जीवन का हिस्सा है।
बिना बुलाए आ जाती हैं,
यह सच्चा किस्सा है।

सम्मुख देख समस्या मानव,
पल में घबरा जाते।
बुद्धिमान जन इनसे लड़कर,
सदा सफलता पाते।

डटकर लड़ें समस्याओं से,
समाधान पाएंगे।
रखें हौसला हम जीवन में,
मंजिल पा जाएंगे।

ऐसी नहीं समस्या कोई,
मिल न सके हल जिसका।
भला चढ़े वह क्या पर्वत पर,
लगे जिसे वह खिसका?

ढूढें समाधान दृढ़ता से,
कर विचार निज मन में।
कदम सफलता उनके चूमे,
पग-पग पर जीवन में।

चाहे जैसी दशा-दिशा हो,
कभी नहीं घबराना।
लड़कर सदा समस्याओं से,
तुम नायक बन जाना।

परिचय :अंजनी कुमार चतुर्वेदी “श्रीकांत”
निवासी : निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.एस.सी एम.एड स्वर्ण पदक प्राप्त
सम्प्रति : वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ निवाड़ी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *