Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दशरथ महल जन्मे रघुराई

निरूपमा त्रिवेदी
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

सखी हर्षित मन देती हूं मैं बधाई,
दशरथ महल जन्मे रघुराई

माह चैत्र पक्ष शुक्ल तिथि नवमी पुनीता
दशरथ महल जन्म लीन्हो प्रभु दीनदयाला
सखी मिल मंगल गाओं दशरथ महल जन्मे रघुराई

हर्षित चकित नयन भई सब रानी
दमकत मुख अनूप शोभा अति न्यारी
सखी मिल मंगल गाओ दशरथ महल जन्मे रघुराई

स्यामल गात नयन पुनि-पुनि जात बलिहारी
मंगल गान शुभ रुदन स्वर गूंजे अवधपुरी
सखी मिल मंगल गाओ दशरथ महल जन्मे रघुराई

झूमत शाख हर्षित लतावृंद उपवन शोभा न्यारी
देव अप्सरा सब गगन से करत सुमन वृष्टि
सखी मिल मंगल गाओं दशरथ महल जन्मे रघुराई

आंगन-आंगन सजी रंगोली घर घर दीप जले
नाचत झूमत अवध नर नारी बधाई गीत गूंजे
सखी मिल मंगल गाओ दशरथ महल जन्मे रघुराई

परिचय :- निरूपमा त्रिवेदी
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *