Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मुसाफिर

पवन जोशी
रामगढ़- महूगांव महू (म. प्र.)

********************

राहें तांक रही है
चल मुसाफिर चलते जा।
मंजिल बाकी है
रोड़ो को बस छलते जा।।१

धूप है दोपहर की
तो क्या शाम भी तो आएगी।
बेकार नहीं वो सीखें
हर ठोकर काम ही तो आएगी।।

कांटे भी होंगें
जख्म चुभन तक सहते जा।
राहें तांक रही है
चल मुसाफिर चलते जा।।२

अपने साये सी परछाई
को तू छांव बना।
गहरा है दरिया तू चुन
तिनका और नाव बना।।

सुन जग के ताने
उन तानो से अपनी तान बना।
आते जाते है ढेरों
हट कर अपनी पहचान बना।।

आस जीत की
लक्ष्य आँखों में बस जगते जा।।
राहें तांक रही है
चल मुसाफिर चलते जा।।३

थकान तो लगती है
ठहर दम भर पर रुक मत जाना।
बैठै है वो लेकर सांचे
आकर झांसे में झुक मत जाना।।

ऊंची कर उड़ान ये अपनी
के कोई छू न पाए।
बरसेंगें बादल तो छा एसा
के छप्पर चू न पाए।।

तेज भले हो दरिया
मौके तक धारा सगं बहते जा।
राहें तांक रही है
चल मुसाफिर चलते जा।।४

द्रढ़ निश्चय कर
अड़ अडिग हौसला हो।
अटल सा लड़
चाहे कठिन फैसला हो।।

छोर निराला है ये
यहाँ हर कदम गड़ाना पड़ता है।
कोर किनारा है ये
एक पिछे ले दो बढ़ाना पढ़ता है।।

इक दिन पिघलेंगी चट्टाने
जीत की बस तु जलते जा।
राहें तांक रही है
चल मुसाफिर चलते जा।।५

परिचय : पवन जोशी
निवासी : रामगढ़- महूगांव महू (म. प्र.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *