Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

तो कितना अच्छा होता

दीवान सिंह भुगवाड़े
बड़वानी (मध्यप्रदेश)

********************

इस संसार में कोई देश ना होता
धरती सबकी माता, पिता अंबर होता
ब्रह्मांड सारा एक ही परिवार होता
सारा मानव एक साथ ही रहता।
तो कितना अच्छा होता।

इस पृथ्वी पर एक ही धर्म होता
ना मंदिर बनता, ना मस्जिद बनता
गुरुद्वारा और गिरिजा ना बनता
संपूर्ण मानव प्रकृति पूजक होता।
तो कितना अच्छा होता।

इस धरा पर एक ही समाज होता
ना अल्पसंख्यक, ना कोई पिछड़ा होता
मनुष्य भी किसी को दुख न देता
एक दूसरे का समझ रहा दुखड़ा होता।
तो कितना अच्छा होता।

मानव-मानव एक ही वर्ग मे रहता
ना निम्न, मध्यम, ना उच्च वर्ग होता
एक दूसरे का हमेशा सहयोग करता
मानव-मानव के प्रति समभाव रखता।
तो कितना अच्छा होता।

दुनिया में धन दौलत ना होता
तो कोई किसी का बेरी ना होता
मानव एक दूसरे से घुलमिल रहता
दुखों को सभी के मिलकर सहता।
तो कितना अच्छा होता।

इस संसार में भेदभाव ना होता
मानव मानव में समभाव होता
भाईचारे का न अभाव होता
सभी के प्रति सदभाव रखता।
तो कितना अच्छा होता।

कोई भी संसार में ना गरीब होता
जग में सभी, सभी के करीब होता
खुशियां ही होती, यहां दुख ना होता
मनुष्य खुशी-खुशी जीवन जी लेता।
तो कितना अच्छा होता।

परिचय :- दीवान सिंह भुगवाड़े
निवासी : बड़वानी (म.प्र.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *