Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बच्चों से जब काम न लेकर

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

बच्चों से जब काम न लेकर,
हम स्कूल पहुंचाएंगे।
तब विकसित देशों में गिनती,
अपनी करवा पाएंगे।।

मौलिक अधिकार है शिक्षा का,
बच्चों को मुफ्त पढ़ाती हैं।
उत्तरदायी सरकारें यूँ,
अपना फर्ज निभाती हैं।
शिक्षित बचपन हो जाए बस,
लक्ष्य हमारा अपना है।
सूरज शिक्षा का तम हरले,
देखा हमने सपना है।।
काबिल होंगे बच्चे जब हर,
बाधा से टकराएंगे।
तब विकसित देशों में गिनती,
अपनी करवा पाएंगे।।

बोझ अगर जिम्मेदारी का,
बचपन में ही डाल दिया।
जिनसे उड़ते, पंख उन्हीं को,
जड़ से अगर निकाल दिया।।
बोझ तले दबकर बच्चों की,
क्षमताएं जंग खाएंगी।
बिना हौसले सभी उड़ाने,
बिल्कूल निष्फल जाएंगी।।
जीवन को उत्सव मानेंगे,
जब गुल ये, खिलजाएंगे।
तब विकसित देशों में गिनती,
अपनी करवा पाएंगे।।

बच्चों के सपने ही तो कल,
की तस्वीर बनाते हैं।
जैसे सपने वैसे ही तो,
फल दामन में आते हैं।।
बच्चे चोर आज गर होंगे,
कल डाकू बन जाएंगे।
अगर निराशा में डूबे तो,
घर कैसे मेहकाएंगे।।
“अनंत” सपने देखेंगे जब,
तो साकार बनाएंगे।
तब विकसित देशों में गिनती,
अपनी करवा पाएंगे।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
पता : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *