Sunday, September 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भावों का रसमयी प्रदर्शन

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

भावों का रसमयी प्रदर्शन,
करना है तो नाचें गाएं।
रीति यही सदियों से कायम,
है आओ इसको अपनाएं।।

मोम बनाता है पत्थर को,
नृत्य बड़ा जादूगर भाई।
तन भी होता निरोग इससे,
सभी जानते ये सच्चाई।।

परमानंद नृत्य से मिलता,
लोगों आओ नाचें गाएं ।
रीति यही सदियों से कायम,
है आओ इसको अपनाएं।।

जब बच्चों को भूख लगे तो,
पैर पटकता देखा बचपन।
तृप्त हुए जब खा पी करके,
खुश होने का किया प्रदर्शन।।

नृत्य कला है अभिव्यक्ति की,
कैसे इसको कभी भुलाएं।
रीति यही सदियों से कायम,
है आओ इसको अपनाएं।।

दुष्टों का कर दमन सर्वदा,
नृत्य रहा पथ प्रभु पाने का।
आराधन का साधन भी ये,
नहीं तथ्य यह बहलाने का।।

नृतक बनाएं खुद अपने को,
भव सागर से पार लगाएं।
रीति यही सदियों से कायम,
है आओ इसको अपनाएं।।

नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,
हैं “अनन्त” जो नश्वर लोगों।
धर्म और संस्कृति से जुड़कर,
नृत्य बसा यूँ घर घर लोगों।।

भोले शंकर भी नटराजा,
हैं चरणों में शीश झुकाएं।
रीति यही सदियों से कायम,
है आओ इसको अपनाएं।।

.

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
निवासी : नीमच


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *