Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जिंदगी एक पहेली

जसवंत लाल खटीक
देवगढ़ (राजस्थान)

********************

कभी हंसाती है, कभी रुलाती है ..
कभी दगाबाज,
तो कभी बन जाती सहेली है …!
सच तो यही है दोस्तों…!!
जिंदगी एक पहेली है ..! !

याद है मुझे वो बचपन के दिन…
जब बात-बात पर रो देते थे,
अब कंधो पर बोझ आ गया …
अब तो सिर्फ दिल रोता है,
और आँखे अकेली है..!
सच तो यही है दोस्तों ..! !
जिंदगी एक पहेली है..!!

एक मौत के खातिर ..
जिंदगी का जहर पी रहे है,
सुख चेन से कोई नाता नहीं …
लगता है ऐसे ही जी रहे है,
अरे! मेरे इन हाथो में तो…
बिना लकीरों की हथेली है..!
सच तो यही है दोस्तों…!!
जिंदगी एक पहेली है …! !

ना जाने कितने मोड़ आते है ..
हर पल सबक सीखा जाते है,
चार दिन की जिंदगी यूँही निकल जाती है ..
और हम ढंग से जी भी नही पाते है,
आखिर में श्मशान ही हमारी हवेली है ..!
सच तो यही है दोस्तों..!!
जिंदगी एक पहेली है..!!

चंद कागज के टुकड़ो के लिए ..
कर देते है जीवन से सौदा,
सफर खत्म हो जाता है,
और ख्वाब रह जाता अधूरा..
जिंदगी का स्वाद भी अजीब है,
कभी मीठी तो कभी कसैली है ..!
सच तो यही है दोस्तों ..! !
जिंदगी एक पहेली है …! !

बस के कंडक्टर सी है जिंदगी ..
जाना कही नहीं फिर भी,
सफर किये जा रहे है !
चार दिन की चांदनी फिर से,
वही अंधेरी रात…..!
जैसे किसी नेता की रैली है..!
सच तो यही है दोस्तों..!!
जिंदगी एक पहेली है..!!

आइसक्रीम सी हो गयी है जिंदगी..
हर पल पिघलती जा रही है,
मजा लो या बर्बाद करो…
ये सबकी अपनी अपनी है ,
संभल जाओ और जि लो खुल के ..
वरना रहेगी सिर्फ पछतावे की थैली है ..!
सच तो यही है दोस्तों ..! !
जिंदगी एक पहेली है…!!

जो कट गयी वो उम्र थी ..
चलो अब जिंदगी जीते है,
धूप-छावं तो आते रहेंगे..
चलो हर पल खुशी से जीते है,
रखो विश्वास ईश्वर पर फिर देखो ..
उनकी लीला बड़ी अलबेली है..!
सच तो यही है दोस्तों ..! !
जिंदगी एक पहेली है…!!

खूब किताबें पढ़ी हमनें..
खूब दिमाग भी खपाया,
जिंदगी बहुत टेढ़ी खीर है ..
आजतक कोई समझ नही पाया,
“जसवंत” ने बस इतना जाना,
बिना क़िताबों के जो ज्ञान मिला,
वही जिंदगी है बाकी तो…
ये जीवन अनसुलझी पहेली है..!
सच तो यही है दोस्तों …! !
जिंदगी एक पहेली है….!

.

लेखक परिचय :- नाम :- कवि जसवंत लाल खटीक
निवासी :- रतना का गुड़ा, देवगढ़
जन्म स्थान :- रतना का गुड़ा, देवगढ़, (राजस्थान)
शिक्षा :- बीटेक (कम्प्यूटर साइंस), बी.ए.
संप्रत्ति :- कवि, समाजसेवी, संस्थापक मिशन नीवं सेवा संस्थान रतना का गुड़ा
प्रकाशित पुस्तकें :- ५ सांझा संग्रह व राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय पत्र पत्रिकाओं में नियमित लेखन।
सम्मान/पुरस्कार :- समाजसेवा, साहित्य और शिक्षा में दो दर्जन से अधिक सम्मानों सहित राज्य व राष्ट्रीय अवार्ड और एक बार “अंतरराष्ट्रीय इंडियन बेस्टीज अवार्ड २०१९” से सम्मानित गरीब विधार्थियों के लिए १० लाख से अधिक का सहयोग करने पर “आई एम समाजसेवी २०१९” अवार्ड से सम्मानित सहित २ दर्जनों अवार्डों से सम्मानित …


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak mnch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *