Wednesday, October 16राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भारत के सिपाही

अशोक कुमार यादव
मुंगेली (छत्तीसगढ़)

********************

तिरंगा आन-बान-शान है वतन के।
इसके वास्ते, मर मिटूँगा कसम से।।
सीमा में जान की आहुति देने मैं चला।
मेरे रहते माँ तू फिक्र करती क्यों भला?
वर्दी खून से लाल-लाल लथपथ है।
मातृभूमि की रक्षा करूँगा शपथ है।।
तेरे लिए गोलियाँ खा लूँगा बदन पे।
तिरंगा आन-बान-शान है वतन के।।

न कभी हारा था, न ही अब हारूँगा।
न कभी रूका था, न ही अब रूकूँगा।।
मन में साहस भर के मैं लड़ता रहूँगा।
लेकर हाथ में तिरंगा आगे बढ़ता रहूँगा।।
मर जाऊँ तो, राष्ट्र ध्वज हो कफन के।
तिरंगा आन-बान-शान है वतन के।।

नव जीवन पा फिर जिंदा हो जाऊँगा।
जन्म लेकर मैं भारत भूमि में आऊँगा।।
सिपाही बन प्राण अर्पित करने तत्पर।
तुम्हारी सेवा करने के लिए आगे सत्वर।।
वंदे मातरम बोलूँगा गीत देश सदन के।
तिरंगा आन-बान-शान है वतन के।।

परिचय : अशोक कुमार यादव
निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़)
संप्राप्ति : शिक्षक एल. बी., जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई।
प्रकाशित पुस्तक : युगानुयुग
सम्मान : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार से सम्मानित, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, छत्तीसगढ़ हिन्दी रत्न सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, बेस्ट टीचर अवॉर्ड।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *