Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कालो के काल महाकाल

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
भोपाल (मध्यप्रदेश)

********************

कालो के काल महाकाल
शिव भोला महान महाकाल
महिमा अपरंपार।
आज महाशिवरात्रि आई।
संग अपने अति उल्लास उमंग लाई।
भारत-भू पर शिव भोले अवतरित हुए।
हम सब भारतीयों के उर अपार हर्षाए।

जन-जन के घट-घट में शिव समाए।
हर भक्त शिव भोले।
ओम नमः शिवाय की रट लगावे।
सबही भक्त भोर से रात्रि तक।
शिव भोले का जाप करें।

शिव भोले भक्तों का कष्ट हरे।
हर पल शिव भोले को सम्मुख पावे।
सकल भारत वायुमंडल शिवमय बनावै।
मंदिर-मंदिर, घर-घर घंटा-घंटी ध्वनि बाजे।

शिव भजन-कीर्तन कर्णप्रिय मन भावे।
भांग, धतूरा, आंकड़ा, बेलपत्र।
दूध भक्त चढ़ावे।
शिव भोले भक्तों के लिए संदेशा लाए।

सभी भक्त अपने अंतस भरे।
काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार।
विकार तज विकारमुक्त पावन।
जीवन बना, शिव भोले को पावे।

परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *