Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गणतंत्र दिवस

 

अशोक कुमार यादव
मुंगेली (छत्तीसगढ़)

********************

आओ साथी मिलकर सभी
गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
स्वतंत्रता, समता, एकता
और अखंडता को अपनाएंगे।।

नया सूर्योदय, नया प्रभात,
उमंग और उत्साह होगा।
देश प्रेम की भावना लिये
जन-जन में उल्लास होगा।।

हर हाथों में तिरंगा झंडा
लहराता प्रभात फेरी निकलेगी।
भारत माता की जयगान मुख से
वंदे मातरम निकलेगी।।

शांति, साहस, सत्य और
पवित्रता के ध्वजा फहराएंगे।
आओ साथी मिलकर सभी
गणतंत्र दिवस मनाएंगे।।

वीर जवानों और अधिनायकों
की कुर्बानी को याद करो।
भारत के संविधान निर्माता
बाबा साहब को याद करो।।

व्यक्ति बने समाजवादी
मन में हो बंधुत्व की भावना।
न्याय, अवसर और अधिकार
मिले यही है कामना।।

बच्चे, जवान और वृद्ध
मिलकर राष्ट्रगान हम गाएंगे।
आओ साथी मिलकर सभी
गणतंत्र दिवस मनाएंगे।।

परिचय : अशोक कुमार यादव
निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़)
संप्राप्ति : सहायक शिक्षक
सम्मान : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार से सम्मानित।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *