
आशा जाकड़
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
आओ दिव्यांगों का सम्मान करें
उन्हें भी कुछ खुशियां प्रदान करेंमन दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो
बंजर भूमि में फूल खिलते
जो मिला, खुश हो स्वीकारें
परिस्थितियों भी दास बनते
उनके मनोबल को बढ़ाकर
हम कुछ तो पुण्य करें।।एक द्वार बंद करता ईश्वर
तो दूसरा अवश्य खोलता
आंखों की रोशनी छीनता
अन्तर्मन में रोशनी भरता।।
नयन हीनों के कंठ सरस्वती
मधुर गायनका सम्मानकरें।।गिरतों को जो सहारा देते
सबसे बड़ी है मानव सेवा
दिव्यांगों के भाव समझते
सबसे बड़ी है अर्चन देवा।।
दिव्यांगों की भावनाओं का
तन मन से प्रणाम करें।।जहां उन्हें अंधियारा लगे
हम रोशनी का जहां बनाएं
जहां-जहां वे चढ़ना चाहे
ऊंची-ऊंची सीढ़ी बनवाए।।
नई प्रतियोगिताएं शुरू करके
उनमें नव उत्साह भरेंगे।खेलकूद, पढ़ाई या संगीत
सभी में पाई है अपूर्व जीत
पर्वत पर चढ़ने की इच्छा
सभी में हैं दिव्यांग प्रवीण
उनकी हौसला आफजाई कर
हम उत्साह वर्धन करें।।जिंदगी में सीखना चाहते हैं
हम कुछ दिव्यांगों से सीखे
ईश्वर से ना शिकायत करते
कमियों में भी सदा मुस्काते
करुणा, दया से हम दूर रहें
आत्मबल का सम्मान करें
परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा – एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड.
जन्म स्थान – शिकोहाबाद (आगरा)
निवासी – इंदौर (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय – सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका)
प्रकाशन कृतियां – तीन काव्य संग्रह – राष्ट्र को नमन, नये पंखों की उड़ान, हमारा कश्मीर)
कहानी संग्रह – (अनुत्तरित प्रश्न), एक निबंध पुस्तक सिंहस्थ महोत्सव २०१६
उपलब्धियाँ – काव्य गोष्ठियों में नियमित पाठ, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित लगभग ५० पुस्तकों मे कहानी कविताओं व समीक्षाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी व दूरदर्शन पर काव्य पाठ।
सम्मान – सरल अलंकरण (इन्दौर), महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान(शिलांग), मानद उपाधि राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान (इलाहाबाद) नारी अस्मिता सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान मैं हूँ बेटी सम्मान (लखनऊ), मगसम प्रतिभा स्वर्ण सम्मान (दिल्ली) अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान, महारानी लक्ष्मीबाई मैमोरियल सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, विश्व शांति सम्मान आदि।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.