Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कश्ती कागज की

संजय कुमार नेमा
भोपाल (मध्य प्रदेश)

********************

कश्ती कागज की, मझधारो में
मिल जाए कोई खिवईया।
कोई तो पार लगाएं ‌
सागर के नीले पानी में।।
संभालो मुझे तूफानों में, हिलोरों में,
कश्ती न डूबे जज्बातों में।
ये कश्ती कागज की
बहते पानी में।।

समुद्र के बीचों बीच,
दिखता न कोई किनारा।
अब कोई हाथ तो थामें,
लगा दो अब किनारे।
गहराई में लहरों से
डगमग चलती ये कश्ती।।
अब कश्ती है मझधारों में।।
ये कश्ती कागज की
बहते पानी में।।

अब नहीं है कोई खिवैया,
अब मैं राह भटकूं।।
इन मजधारों में,
आंधी में तूफानों में।
हुनर है मेरे पास,
मुझे तो बचना आता।।‌‌
अब इन मजधारों में।
यह कश्ती कागज की
बहते पानी में।। ‌

अब भी है हौंसला,
हम तो बैठे
कागज की नाव में।
इंतजार है उन लहरों का,
मजधारो में।।
अब लहरें इतराती नहीं,
इठलाती नहीं।।
किनारा दूर नहीं।
अब कोई मुझे रोक न सका,
टोक न सका।।
चलने से इन बुलंद इरादों में।
यह कश्ती कागज की
बहते पानी में।।

परिचय :- संजय कुमार नेमा
निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *