Saturday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रवि मेघों में छुप जायेगा

विनोद सिंह गुर्जर
महू (इंदौर)
********************

रवि मेघों में छुप जायेगा,
बहता सागर रूक जायेगा।
मेरी कर्मठता के आगे,
आसमान भी झुक जायेगा
खड़ा निडर हूँ सीना तान ..
मैं किसान हाँ, मैं किसान।।…

बहती हवा का एक झोका है।
मुझको कब किसने रोका है।
तूफानों का जोश है मुझमें।
मेघों जैसा रोष है मुझमें।।
बंजर भू पर हाथ लगा दूं।
मधुवन को लाकर महका दूं !
चमके सरसों, महके धान।।…
मैं किसान हाँ, मैं किसान।।…

बनकर वृष हल खींचे मैंने।
बीज लहू से सींचे मैंने।।
इस श्रम का उपहार कहाँ?
कब पाया उपकार यहाँ?
बड़े दलालों ने लूटा है।
सारा शासन ही झूठा है।
कब पाया मैंने सम्मान ?..
मैं किसान हाँ, मैं किसान।।…

बल विवेक पाया अन्नों से।
मृदु व्यवहार मीठे गन्नों से।
दारा से बलवान बनाये।
रामानुज से ज्ञानी पाये।।
श्रम का कैसे मोल करोगे?
हक को गोल मटोल करोगे?
राजा हम तेरी पहिचान।
हमीं से सैनिक और विज्ञान।।…
मैं किसान हाँ, मैं किसान।।…

परिचय :-   विनोद सिंह गुर्जर आर्मी महू में सेवारत होकर साहित्य सेवा में भी क्रिया शील हैं। आप अभा साहित्य परिषद मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं पत्र-पत्रिकाओं के अलावा इंदौर आकाशवाणी केन्द्र से कई बार प्रसारण, कवि सम्मेलन में भी सहभागिता रही है।
सम्मान – हिन्दी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वारा काव्य श्री २०१९ एवं हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *